DA Hike : कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी डीए में हुआ अब तक के सबसे बड़ा बढ़ोतरी

जनवरी 2025 में केंद्र सरकार के द्वारा डीए हाइक में वृद्धि की गई थी और जुलाई 2025 में पुनः डीए की समीक्षा की जाएगी और संभावना है, कि इस पर डीए में 3% की वृद्धि हो सकती है। 

तो आइए इस लेख में डीए हाइक (DA Hike) के बारे में विस्तार पूर्वक जानते हैं। 

डीए हाइक क्या होता है? (DA Hike Kya Hota Hai) 

डीए हाइक का मतलब होता है, डीए में वृद्धि अर्थात महंगाई भत्ता। पेंशन भोगियों तथा सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिया जाता है। यह महंगाई भत्ता उनके मूल वेतन के आधार पर दिया जाता है, जिसमें केंद्र सरकार के द्वारा एक निश्चित प्रतिशत तय किया जाता है। महंगाई भत्ता देने का मुख्य उद्देश्य है, कि केंद्रीय कर्मचारियों के ऊपर बढ़ती महंगाई का असर ना पड़े। प्रत्येक 6 महीने में केंद्र सरकार के द्वारा डीए हाइक की समीक्षा की जाती है और आवश्यकता अनुसार डीए हाइक में वृद्धि की जाती है। वर्तमान में डीए हाइक 55% चल रहा है। 

डीए हाइक सेंट्रल गवर्नमेंट (DA Hike Central Government) 

केंद्र सरकार ने डीए में 2% की बढ़ोतरी की है, जिससे 1 जनवरी 2025 से केंद्रीय कर्मचारियों को 55% डीए मिल रहा है, जो दिसम्बर 2024 तक 53% था। केंद्र सरकार के इस फैसले से 1.15 करोड़ कर्मचारियों को लाभ प्राप्त हुआ है। अप्रैल महीने में कर्मचारियों को सैलरी के साथ जनवरी से मार्च महीने तक का एरियर मिला। 

अगली डीए हाइक (Next DA Hike) 

केंद्र सरकार के द्वारा जूलाई 2025 में अगला डीए संसोधन होने वाला है, ऐसे में संभावना है, कि इस बार डीए में 2 से 3 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है और डीए 58% तक पहुंच सकता है। CPI-IW के द्वारा अप्रैल से जून महीने तक आकड़ा जारी किया जाएगा और उसी आकड़े के आधार पर डीए में बढ़ोतरी होगी। 

डीए का कैलकुलेशन कैसे होता है? (How to Calculate DA) 

डीए को कैलकुलेट करने का फार्मूला कुछ इस प्रकार है! 

(CPI-IW Average – 261.42) ÷ 261.42) × 100 

 

सातवें वेतन आयोग के लिए 261.42 का CPI बेस निर्धारित किया गया है तथा CPI (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) और IW (इंडस्ट्रियल वर्कर) का औसत निकाला जाता है। 

 

उदाहरण के लिए, यदि CPI-IW का औसत 330.12 है, तो

 

DA (%) = (330.12 – 261.42) ÷ 261.42) × 100 

= (68.7 / 261.42) × 100

= 26.27% 

 

Final DA = 26.27 × 2.88 = 75.65% 

 

Leave a Comment